राज्य मंत्री ने की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंडलीय बैठक 

राज्य मंत्री ने की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंडलीय बैठक 

कानपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव द्वारा आज जनपद भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस के सभागार में कानपुर मण्डल के समस्त जनपदों के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग एवं खेल विभाग के जनपद स्तरीय एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में उपनिदेशक युवा कल्याण शिल्पी पांडेय, उपनिदेशक खेल आर. एन. सिंह एवं जनपद कानपुर नगर जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल सहित कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज व फर्रुखाबाद के जिला युवा कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक सहित समस्त जनपद के क्रीड़ाधिकारी भी उपस्थित रहे। युवा कल्याण विभाग की समीक्षा में कानपुर मंडल के समस्त विकास खंडों की समीक्षा की गई। युवक एवं महिला मंगल दलों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित करते हुए खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए।
 
राज्य मंत्री ने की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंडलीय बैठक खेल विभाग के जनपद मुख्यालय पर जो खेल के मैदान है वहा पर खेल की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करते हुवे, युवाओं को खेल से जुड़ने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की आज की बैठक में जहा पर भी संसाधन, कोच इत्यादि की कमी संज्ञान में आई है, उसकी शीघ्र ही पूर्ति की जाएगी, जिससे सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को खेल से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब इस परिभाषा को लोग बदलते हुवे देख रहे है, प्रधानमंत्री के विजन व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवा खेल से जुड़कर आज अपना, अपने परिवार का, अपने गांव का  व देश का नाम रोशन कर रहे है, खेल कर ही वह आगे बढ़ रहे है। राज्य मंत्री का कानपुर मंडल के समस्त अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।