गन्ना समिति मैजापुर में सचिव पर लगे गंभीर आरोप, जाँच के आदेश
On
गोण्डा। गन्ना समिति मैजापुर, गोण्डा के सचिव के खिलाफ अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सचिव रवीन्द्र पर आरोप है कि उन्होंने सट्टा बनवाने में अनियमितताएं की हैं। इस संबंध में ग्राम परसागोड़री के निवासी विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रार्थना-पत्र भेजकर जाँच और कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थना-पत्र का संज्ञान लेते हुए देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने संयुक्त गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल को पत्र भेजा है। पत्र में विक्रम सिंह के आरोपों की जाँच करने और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने 10 दिनों के भीतर जाँच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, ताकि इस मामले में उचित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
देवीपाटन मंडल में कौशल विकास केंद्रों में अवैध वसूली का आरोप, जांच के आदेश
गोण्डा- देवीपाटन मंडल के कौशल विकास केंद्रों और आईटीआई संस्थानों में बड़े पैमाने पर अवैध वसूली के आरोपों के बाद, मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अधिवक्ता दिवाकर सिंह राजपूत द्वारा किए गए एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण/शिशिक्षु, देवीपाटन मंडल, राजेश राम ने लिपिक परविन्दर के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से प्रति छात्र 1000 रुपये की अवैध वसूली की है।शिकायत में कहा गया है कि इस अवैध वसूली से अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ अर्जित किया गया है। आयुक्त ने जिलाधिकारी गोण्डा को निर्देशित किया है कि इस मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी से करवाई जाए और जल्द से जल्द तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List