भीषण सड़क हादसा 10 लोग से ज्यादा हुए घायल,बस और डंपर की हुई भिड़ंत

भीषण सड़क हादसा 10 लोग से ज्यादा हुए घायल,बस और डंपर की हुई भिड़ंत

बस्ती। बस्ती जिले मे दोपहर नेशनल हाईवे 28 पर पचवस छावनी, ब्लॉक विक्रमजोत के पास डंपर और बस की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारी से भरी सरकारी बस अयोध्या से गोरखपुर के लिए जा रही थी। डंपर के अचानक ब्रेक लगाने से बस जाकर सामने से टकरा गई। हादसे में लगभग 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। जिसमें बायसवा बस्ती के रहने वाले सुभाष चंद्र उपाध्याय पुत्र राजेंद्र उपाध्याय, प्रीति उपाध्याय उम्र 42 पत्नी सुभाष चंद्र, नीलम शुक्ला उम्र 44 वर्ष पत्नी मनोज शुक्ला, लालगंज बस्ती के रहने वाले मनोज शुक्ला पुत्र सतीश चंद्र उम्र 52 वर्ष, गोरखपुर की रहने वाली नेहा त्रिपाठी पुत्र लाल कृष्ण त्रिपाठी उम्र 25, धर्म सिनेवा संत कबीर नगर के रहने वाले अखिलेश त्रिपाठी पुत्र शत्रुघ्न नाथ त्रिपाठी उम्र 52 वर्ष तथा अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
स्थानीय लोगों द्वारा भीषण सड़क हादसा देखकर एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन लगाया तथा पुलिस को भी सूचना दी । कुछ ही समय में पुलिस और 108 की 4 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई और प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। अखिलेश त्रिपाठी जी की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य विक्रमजोत से मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। जिसको 108 एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज अयोध्या में सुरक्षित भर्ती कराया गया।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

दीप 
संजीव-नी। 
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
कविता