तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।

जनपद न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति  सिद्धार्थ वर्मा द्वारा किया गया शुभारम्भ।

 तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।

 कुल 2,10,591 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय प्रयागराज व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  प्रशासनिक न्यायमूर्ति,  सिद्धार्थ वर्मा द्वारा किया गया। 
 
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल  210591 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा 03 वाद  फौजदारी के कुल 10481 वादों का पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 73 वादों का निस्तारण आपसी सुलह  समझौते के आधार पर किया गया। 
 
पारिवारिक न्यायालय द्वारा 10 जोड़ों को आपसी सुलह समझौते  के आधार पर समझौता करा कर उन्हें विदा किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय द्वारा 15 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, उत्तरी श्री राम कुशल द्वारा 200 व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण दक्षिणी- प्रदीप कुमार द्वारा 69 वादों का निस्तारण  राम प्रताप सिंह राणा के द्वारा विद्युत के 153 मामलों का निस्तारण   शशि कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 4826 वाद,  अमित कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1537 वाद,  दीक्षा  वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा कुल 37400 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। 
 
राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 133456 वादों का   बैंक के प्री लिटिगेशन के 896  मामले निस्तारित किए गए। रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी  दिनेश कुमार गौतम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा  प्रदान की गई।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।