संजीव-नी।

संजीव-नी।

महिला शक्ति को प्रणाम।
 
कम ना समझो 
महिलाओं की शक्ति को,
मां दुर्गा के प्रति 
इनकी भक्ति को। 
नारी के जीवन के कई आयाम
करते उनको नमन और प्रणाम।
 
दुश्मनों का नाश 
करती मां भवानी
अलौकिक अद्भुत है 
नारी हिंदुस्तानी।
घर परिवार मुख्य 
धुरी है देश की नारी,
उसे कभी मत 
समझो तुम बेचारी।
 
घर हो या बाहर 
समान है उसकी शक्ति
धर्म में उनकी 
कितनी है भक्ति।
बच्चों के प्रति 
असीम है आसक्ति।
 
घर हो या ऑफिस
बराबर की भूमिका निभाती
समाज के विकास में भी महिलाएं
गजब ऊर्जा दिखलाती,
स्कूटर,ऑटो और बस चलाती
रेल चला कर, हवाई जहाज उडाती। 
 
अद्भुत है नारी शक्ति 
बुजुर्गों का यह है कहना,
महत्वपूर्ण रोल निभाती 
घर का मैदान हो या सेना,
अद्भुत है यह नारी शक्ति
अटूट है इनमें देशभक्ति।
 
हे देश की नारी
मां बहन बेटी हो हमारी
तुम्हें है प्रणाम नमन,
घर और बाहर
तुम ही से छाया है
असीम चैन और अमन।
 
नारी शक्ति को प्रणाम, नमन।
 
संजीव ठाकुर

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
कुवलय
संजीव-नी|
संजीव-नी।
संजीव-नी।