अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

मेहरमा - मेहरमा प्रखंड के बुआरीजेर- घोरीचक के मुख्य मार्ग प्रतापपुर गांव के समीप  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार उमेश कुमार यादव उम्र 30 वर्ष ग्राम बेनीदास भुस्का गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जाता है कि यादव अपने बाइक पर सवार होकर मेहरमा की ओर जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन बाइक पर जोरदार ठोकर मारने से बाइक सवार यादव गंभीर रूप से घायल होकर  सड़क के बीचों बीच गिर पड़ा।तभी तुलाराम भुस्का पंचायत के उप मुखिया सह उप मुखिया संध के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह मेहरमा से अपने घर की ओर जा रहे थे।
 
तभी प्रतापपुर गांव के समीप सड़क के बीचों बीच घायल अवस्था में पड़ा एक युवक उमेश यादव पर उसकी नजर पड़ी आनन-फानन में उप मुखिया सह उप मुखिया संध के अध्यक्ष सुमन सिंह ने ग्रामीणों की सहयोग से अपने निजी वाहन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहरमा ईलाज के लिए लाया गया जहां डाक्टर विवेक कुमार सिन्हा के द्वारा प्रथम उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।