भाजपा मिलन समारोह का हुआ आयोजन, उमड़े लोग

दर्जनों लोगों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

भाजपा मिलन समारोह का हुआ आयोजन, उमड़े लोग

चुनाव हारने के बाद भी जनता ने मुझे सम्मान दिया : मनोज यादव

चौपारण -जीटी रोड स्थित एक लाइन होटल में सोमवार को भाजपा का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता योगेश सिंह, सुमन सिंह, रामजतन सिंह, गिरजा राणा, समेत दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिन्हें पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा आपने मुझे जो सम्मान दिया है मैं आपके विश्वास को कभी टूटने नही दूँगा। आपके समान का हमेशा ख्याल रखूंगा। कहा यहां पांच साल से विकास पर विराम लग गया है। चाहे जीटी रोड सिक्स लाइन का काम हो या डुमरी में बन रहा जलमीनार का काम हो।
 
चौपारण वासियों को आज भी पेयजल की सुविधा नसीब नही हो रहा है। बरही में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बीना रिश्वत का सरकारी दफ्तर में एक भी काम नही हो रहा है। चौपारण अफीम और डोडा एवं शराब तस्करी का बड़ा केंद्र बन गया है। युवा वर्ग पढ़ाई लिखाई छोड़ शराब तस्करी में लगे है। लोकतंत्र में हर पांच साल में परीक्षा देना पड़ता है। परीक्षा का वक्त आ गया है। गलत जन प्रतिनिधियों को जवाब देना होगा। चौपारण में बदले की भावना से राजनीति हो रही है। निर्दोष लोगों को झूठे केश में फसाया जा रहा है। मंच संचालन महामंत्री आशीष सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी ने किया। 
 
 भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेतागण
योगेश सिंह रानीक, रामजतन सिंह पपरो, सुमन सिंह, छतरपुरा, शिवपूजन सिंह खरहूँवा, अशोक सिंह पपरो, गिरजा राणा पपरो, देवेंद्र सिंह सेलहारा, दिलीप सिंह सिंघरावाँ, धीरन सिंह रानीक, कैलाश यादव भूषणडीह,
बद्री सिंह रानीक, रंजीत सिंह रानीक, करुणा सिंह रानीक, दयानिधि सिंह रानीक, संतोष सिंह टांडीह, पिन्टू भुइँया नवापर, धनजय सिंह कोल्हुवा, विक्रम भुइँया अंबेडकर नगर, बिरेन्द्र सिंह बिगहा, भरत पासवान पपरो, लखिन्दर पासवान पपरो, अहमद खान, रंजीत साव, रामचन्द्र साव गंगाआहर, महिलाओं में फूल कुमारी देवी, यशोमति देवी, किरण देवी, मिना देवी, सन्तु भुइयां, उर्मिला देवी, सारो देवी सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
 
छाया रहा चौपारण में गोलीकांड का मामला
अपने संबोधन में ज्यादातर नेताओ ने बीते सालों से लगातार जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई। पत्रकार शशि शेखर के दुकान, समाजसेवी विकास यादव के दुकान और चिकित्सक डॉ तौफीक घर पर हुए गोलीकांड का मामला छाया रहा। सभी कांडों पर बाप बेटे की संलिप्तता की जोरदार चर्चा की गई। साथ चौपारण के व्यावसियो से लेवी मांगे बात प्रमुखता से उठाई गई। 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी उत्तर कोरिया के किम ने फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ परमाणु हमले की धमकी दी
International News उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि वह दक्षिण कोरिया...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।।