अवैध रूप से संचालित अवैध क्लिनिक पर मेहरबान जिम्मेदार 

सी एच सी क्षेत्र धौरहरा मे क्लीनिक के नाम पर चल रहा पूरा नर्सिंग होम

अवैध रूप से संचालित अवैध क्लिनिक पर मेहरबान जिम्मेदार 

लखीमपुर खीरी धौरहरा सी एच सी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुराबन पुरवा  में बिना बैनर से संचालित है  झोलाछाप डॉक्टर किशोरीलाल क्लीनिक। आपको बता दे क्लीनिक के नाम पर  पूरा का पूरा अस्पतालचलते देखा जा सकता है।इस क्लीनिकपर सीएचसी अधीक्षक धौरहरा की नजर  पड़ती नही दिख  रही है।  आखिर कब तक झोलाछाप डॉक्टर करते रहेंगे बेकसूर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ यह अहम सबाल लोगो के दिलो दिमाग मे घर कर रहा है।
 
आखिर क्यों नहीं ले रहा स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों पर संज्ञान और कार्य वाही करने से बचता  फिर रहा है। अस्पताल का वीडियो साक्ष्य के तौर पर मौजूदहै।यही हाल सी एच सी क्षेत्र  मितौली के अंतर्गत ग्राम खुर्रमनगर मे देखा जा सकता हे। जहा पर सचिन क्लिनिक के नाम से संचालित झोलाछाप डॉक्टर का दवाखाना शासन के आदेशो को मुह चिढ़ाते हुये खुलेआम लोगो की जान और जेब ढीली करते देखा जा रहा है।आलम यह है आये दिन नये नये नामो से अवैध क्लिनिके खुल रही है पर.सी एच सी अधीक्षकधौरहरा व मितौली की इन अवैध क्लिनिको पर नजर न पडना कुछ और ही बयां करता है।साथ ही साथ योगी के.आदेशो का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है।
 
इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा के जिम्मेदारों के कान पर  जूं रेंगता नहीं नजर आ रहा है। सीएचसी अधीक्षक  इन झोलाछाप डॉक्टरों के आगे नतमस्तक होते दिखाई पड़ रहे हैं। लोगों की माने तो जब शासन का सख्त निर्देश है की झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराकर इन्हे जेल भेजा जाए तो फिर उक्त फर्जी वह अवैध क्लिनिक के क्षेत्र में जगह-जगह कुकुरमुत्ता की तरह से उगी दिखाई पड़ रही हैं और इन पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। आखिर क्यों ऐसी क्या मजबूरी है? जो इन अवैध फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिको पर प्रशासन कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है। अस्पताल  संचालक से बातचीत करने पर क्लीनिक अथवा अस्पताल संचालक बताता है कि रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।