खेतों और घरों में घुसा बाढ़ का पानी

जिम्मेदारों की अनदेखी से हर साल लोगों को होती परेशानी

खेतों और घरों में घुसा बाढ़ का पानी

अमित कुमार शुक्ला संवाददाता बीघापुर

बीघापुर(उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के गंगा कटरी के गांव गढ़ेवा, पाही, चंदनपुर, करमी , भागू खेड़ा ,जयराजमऊ, पसनिया खेड़ा, सीताराम खेड़ा पांडू व गंगा नदी के बीच ग्राम सभा दूलीखेड़ा , लाल खेड़ा गांव में बाढ़ के चलते लोग परेशान है चारों ओर पानी ही पानी है । किसान अपने मवेशियों को लेकर परेशान हैं। गढ़ेवा घाट पर अंतिम संस्कार करने वाले लोगों ने गांव के निकट संपर्क मार्ग पर ही शवो का अंतिम संस्कार किया। बाढ़ को लेकर एसडीएम रणवीर सिंह ने जयराजमऊ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसनियाखेड़ा, सीतारामखेड़ा, मानपुर, रितुवाखेड़ा आदि गांव का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से बात कर समस्याओं की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से गढेंवा संपर्क मार्ग बंद हो गया है। वहीं पांडु नदी पर बने पुल के ऊपर भी पानी आ गया है। स्थानीय लेखपाल कानूनगो की ड्यूटी लगा दी गई है। नाव की व्यवस्था की गई हैै। जिससे किसी गांव में खाद्यान्न का संकट न उत्पन्न हो।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- अल्पसंख्यकों पर भारत में हमले हुए: भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश
Internation Desk  भारत ने गुरुवार को अमेरिका की धार्मिक आजादी की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत के विदेश...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

संजीव-नी। 
संजीवनी।
संजीव-नी।। 
संजीव-नी।
संजीवनी।